
gmedianews24.com/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कई केंद्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक और पार्षद मौजूद रहेंगे।
अब तक भाजपा का प्रदेश कार्यालय 14, पंत मार्ग पर था। सोमवार से यह भाजपा हेडक्वार्टर के पास दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थानांतरित हो जाएगा। इस भवन की नींव भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 9 जून 2023 को रखी थी।
भाजपा पूरे देश में संगठन को मजबूत करने के लिए राज्यों और जिलों में आधुनिक कार्यालयों का निर्माण कर रही है। इसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्य शामिल हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा—“पार्टी का कार्यालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि संस्कारशाला है। यहां कार्यकर्ता अपने बड़े नेताओं से गुण सीखते हैं और संगठनात्मक संस्कृति को मजबूत करते हैं।”




