[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4

gmedianews24.com/सोनीपत, 27 सितंबर 2025। हरियाणा के सोनीपत जिले में बीती देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई और इसका केंद्र सोनीपत रहा।

रात 1 बजकर 47 मिनट पर आए झटकों के कारण कई लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकले। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, 2025 में हरियाणा के विभिन्न जिलों में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। इनमें गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, रोहतक, महेंद्रगढ़ और सोनीपत शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button