[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दिल्ली की ओर जा रही थार पलटी, 5 की मौत

gmedianews24.com/गुरुग्राम, 27 सितंबर 2025। हरियाणा के गुरुग्राम में अलसुबह दिल्ली की तरफ से आ रही एक बेकाबू थार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे पुलिस की टीम ने तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया।

यूपी नंबर (UP 81 CS 2319) की इस थार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। मृतकों में दो युवक और तीन युवतियां शामिल हैं। मृत युवती में से एक की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के रूप में हुई है, जो रायबरेली के एक जज की बेटी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button