[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को NSA के तहत गिरफ्तार

gmedianews24.com/लद्दाख, 27 सितंबर 2025। लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार दोपहर उनके गांव उल्याकटोपो से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें एयरलिफ्ट कर राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया। वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है, जिसके तहत उन्हें लंबे समय तक बिना जमानत हिरासत में रखा जा सकता है।

सरकार ने वांगचुक को लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा का जिम्मेदार बताया था, जिसमें 4 युवकों की मौत और 80 लोग घायल हुए, जिनमें 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

लेह में हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। लगातार चौथे दिन कर्फ्यू जारी है, स्कूल-कॉलेज बंद हैं और मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए।

Related Articles

Back to top button