[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

मानसून जाते-जाते मचा रहा तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

gmedianews24.com/रायपुर, 27 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ समेत आस-पास के प्रदेशों में मानसून विदाई से पहले जमकर बरस रहा है। राजधानी रायपुर और राज्य के कई जिलों में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बालोद, महासमुंद, राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। लोगों से सलाह दी गई है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें और बारिश के दौरान खुले में न रहें।

Related Articles

Back to top button