
gmedianews24.com/रायपुर, 27 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रावधानित पूंजीगत व्यय की समीक्षा करेंगे। इसके लिए प्रमुख सचिव सुबोध सिंह ने सभी एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों की बैठक 1 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे बुलाई है। यह बैठक नए मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में पहली आधिकारिक बैठक होगी।
प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों को पत्र में कहा है कि कुछ विभागों का पूंजीगत व्यय पिछले वर्ष की तुलना में कम दिख रहा है, जबकि इस वर्ष व्यय में 18% वृद्धि अपेक्षित है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय एवं चतुर्थ तिमाही की कार्य योजना, बजट और अद्यतन व्यय की जानकारी मांगी गई है।
मुख्यमंत्री साय इस वर्ष 1 जनवरी को सचिवों के साथ हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा करेंगे।






