gmedianews24.com/रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फिल्म हेरा फेरी स्टाइल में 100 दिन में पैसा डबल करने का झांसा देकर 12 निवेशकों से करीब 5 करोड़ रुपए ठग लिए।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम अनिरुद्ध दलवी है, जो कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला है। उसने अपनी कंपनी ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी के माध्यम से लोगों को निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपी ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि वह इंटरनेशनल कोर्स कर चुका है और कहीं नहीं भागेगा।
ठगी का तरीका
अनिरुद्ध दलवी महंगे होटलों में सेमिनार करता और लोगों को अमीर बनने के लिए मोटिवेट करता था। निवेशकों से पैसा लेने के बाद वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया।
पीड़ितों की शिकायत
निवेशकों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में FIR दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मामला कैसे सामने आया
रायपुर निवासी अनवर मोहम्मद ने बताया कि 9 महीने पहले सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से उन्हें ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी के बारे में जानकारी मिली। अनिरुद्ध दलवी ने भिलाई स्थित अमित पार्क इंटरनेशनल होटल में सेमिनार के दौरान दावा किया कि उसने 17 साल पहले इंटरनेशनल मार्केट में टेक्निकल एनालिसिस का कोर्स किया और अब तक 6000 करोड़ रुपए से अधिक फंड मैनेज किया है। उसने यह भी बताया कि वह ICICI बैंक, कर्नाटक में फंड मैनेजर रह चुका है।







