
gmedianews24.com/नई दिल्ली। भारत ने बुधवार की देर रात एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रेल पर बने मोबाइल लॉन्चर सिस्टम के जरिए अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल कैनिस्टराइज्ड लॉन्चिंग सिस्टम से लॉन्च की गई, और इसके लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई ट्रेन का इस्तेमाल किया गया। इस ट्रेन के माध्यम से मिसाइल देश के हर उस कोने तक पहुंच सकती है, जहां रेल लाइन मौजूद है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस महत्वपूर्ण परीक्षण की जानकारी दी। परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया। इस सफलता के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास रेल नेटवर्क से मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता है।
भारत से पहले रूस, चीन और नॉर्थ कोरिया ने मोबाइल रेल लॉन्चर का परीक्षण किया है। अमेरिका ने भी इस तरह के तकनीक पर दावा किया है, लेकिन उसकी पुष्टि सार्वजनिक रूप से नहीं हुई।
अग्नि-प्राइम मिसाइल 2000 किलोमीटर तक मारक क्षमता रखती है और एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। रक्षा विशेषज्ञ इसे देश की रणनीतिक सुरक्षा में एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।







