
gmedianews24.com/राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के जत्थे पर थार वाहन ने अनियंत्रित होकर धावा बोल दिया। इस दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में भिलाई की 20 वर्षीय छात्रा महिमा साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, महिमा साहू 2023 में 12वीं की टॉपर रही थीं और राज्य में 6वां रैंक हासिल किया था। वह IAS की तैयारी कर रही थीं और भविष्य में कलेक्टर बनने का सपना देख रही थीं। इसके साथ ही महिमा पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी भी कर रही थीं।
हादसा सोमनी थाना इलाके में हुआ। घटना के बाद आसपास के लोग घायल श्रद्धालुओं को बचाने के प्रयास में जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश कर रही है।





