[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

रायगढ़ में 48 हाथियों का दल सड़क पार करता दिखाई दिया, वनकर्मी और हाथी मित्रों ने रोकी गाड़ियां

gmedianews24.com/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर हाथियों का बड़ा दल सड़क पार करता दिखाई दिया। मंगलवार, 23 सितंबर को छाल रेंज के तरेकेला मेन रोड पर यह दृश्य देखा गया, जिसमें कुल 48 हाथी और शावक शामिल थे। हाथियों को सुरक्षित रूप से सड़क पार कराने के लिए हाथी मित्र दल और वनकर्मियों ने दोनों ओर से आने वाली गाड़ियों को रोक दिया।

जानकारी के अनुसार, हाथियों का दल कोठीडोंगरी की ओर आगे बढ़ रहा था। इससे पहले इसी दल ने धरमजयगढ़ वन मंडल में 34 किसानों की फसल को नुकसान पहुँचाया था।

हाथियों के दल में 7 नर, 28 मादा और 13 शावक शामिल थे। शाम को वन अमले को सूचना मिली कि घरघोड़ा की ओर से 48 हाथियों का दल सड़क किनारे खड़ा है। तुरंत वनकर्मी और हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचे और दोनों ओर से दो-चक्का और चार-चक्का वाहनों को रोक दिया।

सभी हाथी बिना किसी दुर्घटना के सुरक्षित रूप से सड़क पार कर कोठीडोंगरी की ओर चले गए। वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को अलर्ट किया और हाथियों की निगरानी बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button