
gmedianews24.com/बालोद जिले में 9 साल की बच्ची से उसी के बड़े पापा ने रेप किया है। आरोपी बच्ची को अपने साथ दुर्गा प्रतिमा दिखाने के बहाने स्कूटी से जंगल ले गया। जहां दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने के लिए बच्ची का गला दबाकर मारने की कोशिश की।
मासूम बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से भाग गया। 3 घंटे बाद बच्ची को होश आया। उसने पास के ही पंडाल में जसगीत की आवाज सुनी। जैसे-तैसे वह उस पंडाल के पास पहुंची और रोते हुए लोगों को बड़े पापा की करतूत बताई।
जानकारी के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गुरुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी (55 साल) को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन माता की कृपा से बच्ची की जान बची है।






