[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में 22 साल के विदेशी नागरिक की मौत:मानसिक बीमारी से परेशान था युवक

gmedianews24.com/रायपुर में 22 साल के एक विदेशी नागरिक की मौत हुई है। युवक साउथ अफ्रीका के एस्वातिनी देश का रहने वाला था। यहां वह एक निजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने पहुंचा था। वो किसी गंभीर मानसिक बीमारी से परेशान था। अंबेडकर अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस ने एंबेसी को सूचना भेजी है।

देवेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले (22) है, जो कि कुछ दिन पहले ही इंडिया पहुंचा था। बताया जा रहा है कि, मुंबई एयरपोर्ट पर युवक का बैग चोरी हो गया था। इसमें कुछ दवाइयां भी थी।

युवक रायपुर के निजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आया था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने एम्बेसी के निर्देश के बाद उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया था।

Related Articles

Back to top button