
gmedianews24.com/कोरबा। कोरबा-सक्ति मार्ग तिलकेजा में 22 सितंबर की सुबह स्कूल बस ने बाइक सवार उत्तम यादव को टक्कर मार दी। हादसा सुबह 7 बजे हुआ, जब बस बच्चों को लेकर जा रही थी। टक्कर के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
घायलों में उत्तम यादव के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे के समय बस में 14 बच्चे सवार थे, जो डरकर चीख-पुकार करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी।






