[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा: सर्वमंगला मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़, ऑनलाइन भी हुई पूजा

gmedianews24.com/कोरबा। शहर के प्रसिद्ध सर्वमंगला मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन सोमवार से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठे।

पहले दिन माता का श्रृंगार शैलपुत्री स्वरूप में किया गया। माता को घी, नारियल, केला और देसी घी से बनी मिठाई का भोग लगाया गया। इस बार मंदिर में 10 हजार तेल के और 1 हजार घी के ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं।

विदेश में रह रहे भक्तों ने भी इस अवसर पर ऑनलाइन पूजा करवाई। अमेरिका के कैलिफोर्निया से हरविंदर सिंह और सुभदीप सिंह, लंदन से जैवियन कुमार, सिडनी से सौरभ ठाकुर और अंजली जॉर्ज सहित कई प्रवासी भारतीयों ने मोबाइल के माध्यम से ज्योति कलश जलवाए।

मंदिर के पुजारी नन्हा नमन पांडे ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक मां सर्वमंगला का विभिन्न रूपों में श्रृंगार किया जाएगा और प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे।

भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button