[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर: कोयला घोटाला मामला – EOW ने जयचंद कोसले को गिरफ्तार, सौम्या चौरसिया से जुड़े 50 करोड़ के लेन-देन का खुलासा

gmedianews24.com/रायपुर। कोयला घोटाला मामले में EOW ने रविवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए जयचंद कोसले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां 14 दिन की पुलिस रिमांड के लिए आवेदन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जयचंद कोसले पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया का करीबी माना जाता है। जांच में सामने आया कि अवैध कोयला परिवहन से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा जयचंद के जरिए सौम्या तक पहुंचता था। आरोप है कि जयचंद ने सौम्या का लगभग 50 करोड़ रुपए का निवेश किया और खुद भी इस अवैध कारोबार से 10 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुका है।

EOW की टीम ने रविवार सुबह रायपुर और अकलतरा स्थित जयचंद के घरों पर दबिश दी। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। जांच में यह भी पता चला कि जयचंद ने रायपुर के सेजबहार कॉलोनी में आलीशान मकान और अकलतरा के अंबेडकर चौक के पास पैतृक संपत्ति सहित करोड़ों की संपत्ति अर्जित की।

Related Articles

Back to top button