gmedianews24.com/रायपुर। आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (देवभोग) ने दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में कमी करने का फैसला लिया है। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू हो गया है। इसके तहत अब दूध, पनीर, घी, मक्खन समेत कई उत्पाद पहले से सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे।
देवभोग प्रबंधन के मुताबिक कई उत्पादों पर जीएसटी समाप्त कर दिया गया है। देवभोग पनीर (1 किलो) पर 5% जीएसटी हटने से इसकी कीमत 395 रुपए से घटकर 376 रुपए हो गई है। इसी तरह देवभोग घी (1 लीटर) की कीमत 654 रुपए से घटकर 613 रुपए हो गई है, यानी अब ग्राहकों को 41 रुपए की सीधी राहत मिलेगी। वहीं देवभोग फ्लेवर्ड मिल्क (200 मिली पैक) 30 रुपए की जगह अब 28 रुपए में मिलेगा।
नई दरें इस प्रकार हैं:
-
पनीर (200 ग्राम): पहले 90, अब 86 (बचत 4 रु.)
-
पनीर (1 किलो): पहले 395, अब 376 (बचत 19 रु.)
-
देवभोग घी (1 किलो): पहले 654, अब 613 (बचत 41 रु.)
-
देवीश्री घी (1 लीटर): पहले 685, अब 642 (बचत 43 रु.)
-
देवभोग घी (500 ग्राम): पहले 338, अब 317 (बचत 21 रु.)
-
देवभोग घी (200 मिली): पहले 152, अब 142 (बचत 10 रु.)
-
मिल्क (200 मिली): पहले 30, अब 28 (बचत 2 रु.)
-
बटर (25 किलो पैक): पहले 16,300, अब 15,094 (बचत 1,206 रु.)
देवभोग प्रबंधन का कहना है कि इस फैसले से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ होगा।





