[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा: चरित्र शंका में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या

gmedianews24.com/कोरबा: जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चरित्र शंका के चलते पड़ोसियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के भाई समीर मोदी गिरफ्तार, महिला ने लगाया रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

जानकारी के अनुसार, ग्राम साजा पानी का रहने वाला 44 वर्षीय शत्रुघ्न चौहान अपने पड़ोस में रहने वाली महिला पर बुरी नजर रखता था, ऐसा उसके पड़ोसी दंपति का आरोप था। इसी शक के आधार पर पड़ोसी दंपति उत्तरा चौहान और जानकी चौहान ने शत्रुघ्न को उसके घर में ही दबोच लिया। उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

पिटाई से शत्रुघ्न की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद पड़ोसियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि मृतक शत्रुघ्न चौहान अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में पहले जेल में सजा काट चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर आपसी विवाद और हिंसा के बढ़ते मामलों को उजागर किया है।

Related Articles

Back to top button