
gmedianews24.com/नई दिल्ली। कई बार मेहनत और तैयारी के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे में व्यक्ति निराश हो जाता है। लेकिन यदि आप इंटरव्यू या किसी जरूरी काम पर जाने से पहले वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय अपनाते हैं, तो सफलता के योग बढ़ सकते हैं।
इंटरव्यू वाले दिन करें ये उपाय:
-
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर शुद्ध हो जाएं।
-
एक तांबे के लोटे में गुड़ और जल का मिश्रण लेकर इसे सूर्य देव को अर्पित करें। जल चढ़ाते समय कम-से-कम 11 बार “ॐ ह्रीं सूर्याय नमः” का जप करें। इससे करियर में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।
-
इंटरव्यू पर निकलने से पहले गणेश जी का ध्यान और गायत्री मंत्र का कम-से-कम 27 बार जप करना लाभकारी माना गया है।
पर्स में रखें ये चीजें:
-
अपनी जेब में तुलसी के पांच सूखे पत्ते या थोड़े-से काले तिल एक छोटी पोटली में बांधकर रखें। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सफलता के योग बनाता है।
-
इसके अलावा आप पर्स में कुछ चावल के दाने या एक-दो हल्दी की गांठ भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके लिए सफलता प्राप्ति के अवसर और बढ़ जाते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि ये उपाय व्यक्ति के मानसिक संतुलन को भी बनाए रखते हैं और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। इसलिए, इंटरव्यू या किसी महत्वपूर्ण कार्य से पहले इन उपायों को अपनाना लाभकारी साबित हो सकता है।







