
.gmedianews24.com/नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के भाई और बिजनेसमैन समीर मोदी को गुरुवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक महिला ने साल 2019 से लगातार रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता ने 10 सितंबर को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद समीर मोदी के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया। गुरुवार को यूरोप की बिजनेस ट्रिप से लौटने पर उन्हें एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
इस बीच, समीर मोदी के वकील एडवोकेट सिमरन सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह एफआईआर झूठी और मनगढ़ंत तथ्यों पर आधारित है। उनका दावा है कि समीर मोदी से पैसे ऐंठने के मकसद से यह केस दर्ज कराया गया है।





