[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

.gmedianews24.com/मॉस्को। रूस के कामचटका के पूर्वी तट पर शुक्रवार सुबह 7.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। इसके बाद 5 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए, जिनकी तीव्रता 5.8 मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई और तट पर 30 से 62 सेंटीमीटर ऊंची लहरें देखी गईं।

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने बताया कि सभी आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं। हालांकि, अब तक किसी तरह के नुकसान या हताहतों की जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में आज आए भूकंप समेत 7.0 या उससे अधिक तीव्रता के 4 बड़े भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घरों में फर्नीचर और लाइटें हिलती दिखाई दीं। झटकों की तीव्रता इतनी थी कि सड़कों पर खड़ी गाड़ियां भी हिलती नजर आईं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 128 किलोमीटर दूर और जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं, रूस की स्टेट जियोफिजिकल सर्विस ने बाद में बताया कि भूकंप की तीव्रता घटकर 7.4 मापी गई।

Related Articles

Back to top button