[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा: राताखार एनीकट डैम में युवक-युवती ने छलांग, युवती लापता

/gmedianews24.comकोरबा, 18 सितम्बर। राताखार एनीकट डैम में गुरुवार सुबह एक युवक और युवती ने जान देने के लिए डैम में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और मछुआरों ने युवक राहुल को नदी की तेज धारा से बाहर निकाल लिया, जबकि युवती अभी भी लापता है।

युवक ने डैम से लगभग 25 फीट ऊंचाई से छलांग लगाई थी। उसकी बाइक डैम के ऊपर खड़ी मिली, जिससे पता चला कि वह अकेला आया था। रेस्क्यू के दौरान एक पुलिसकर्मी भी नदी में छलांग लगाकर डूबते-डूबते बचा, जबकि उसके साथी ने ट्यूब फेंककर उसकी जान बचाई।

रेस्क्यू टीम अभी भी युवती को खोजने में लगी हुई है। राहुल ने बताया कि वह युवती से प्यार करता था, लेकिन उनके घर वालों ने शादी से मना कर दिया, जिससे दोनों ने यह कदम उठाया।

Related Articles

Back to top button