[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

594 एनएचएम कर्मचारियों की सेवा समाप्त

gmedianews24.com/सूरजपुर/जांजगीर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को बुधवार को पूरे एक महीना हो गया है। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का अंतिम अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इस पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने सूरजपुर जिले में 594 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी।

इससे पहले 16 सितंबर को बलौदाबाजार और कोरबा जिलों में भी करीब 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था। बलौदाबाजार के 160 से अधिक और कोरबा के लगभग 21 कर्मचारी इस कार्रवाई से प्रभावित हुए। इसके बावजूद कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं। इनमें से पांच मांगों पर सरकार ने मौखिक सहमति जताई है, लेकिन शेष मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सभी 10 मांगों पर लिखित समझौता अनिवार्य है। वहीं, 20 सितंबर को रायपुर में जेल भरो आंदोलन होगा, जिसमें 10 हजार कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button