[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

gmedianews24.com/रायपुर। रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने रजनी ताई के बड़े बेटे जगदीश उपासने को पत्र लिखकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा कि रजनी ताई का जीवन सेवा और संस्कार को समर्पित रहा। भारतीय जनसंघ के समय से ही वह राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी रहीं और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए न केवल भूमिगत आंदोलनों में सक्रिय रहीं, बल्कि उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि रायपुर शहर की विधायक के रूप में रजनी ताई ने क्षेत्र के विकास और महिलाओं की प्रगति के लिए प्रभावी कदम उठाए। जरूरतमंदों के लिए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Back to top button