[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

अयोध्या में रात में मंडराते संदिग्ध ड्रोन की सूचनाएं, पुलिस ने बढ़ाई रात्रि गश्त

gmedianews24.com/अयोध्या। सहारनपुर, गोंडा और बस्ती के बाद अब अयोध्या में भी रात के समय आकाश में संदिग्ध ड्रोन मंडराने की सूचनाएं सामने आ रही हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आशंका और भय का माहौल है।

पिछले कुछ दिनों से जिले के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने पुलिस को ड्रोन जैसी वस्तु मंडराने की जानकारी दी है। ग्रामीणों का मानना है कि यह किसी अपराधी तत्व की साजिश हो सकती है। लगातार मिल रही शिकायतों से लोग असमंजस में हैं और रात की नींद हराम हो गई है।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने रात्रि गश्त तेज कर दी है। साथ ही प्रधानों और शांति समिति की बैठकों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने इन घटनाओं को अफवाह बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। हालांकि, माना जा रहा है कि इन घटनाओं के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button