[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: टॉप नक्सली सहदेव समेत तीन ढेर, करोड़ों का इनाम था घोषित

gmedianews24.com/रायपुर/झारखंड। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार मिल रही कामयाबी के बीच पड़ोसी राज्य झारखंड से भी बड़ी खबर सामने आई है। हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने माओवादियों के शीर्ष नेता और केंद्रीय कमेटी सदस्य सहदेव को मार गिराया है।

इस एनकाउंटर में कुल तीन बड़े नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुख्यात चंचल भी शामिल है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, सहदेव पर एक करोड़ रुपये का इनाम था और उसकी गिनती माओवादियों की केंद्रीय कमेटी के शीर्ष नेताओं में होती थी।

सूत्रों के अनुसार, मारे गए सभी नक्सली लंबे समय से झारखंड और आसपास के राज्यों में हुई बड़ी माओवादी घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे। पुलिस और सुरक्षाबलों का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है।

मुठभेड़ के बाद मौके से तीन AK-47 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि मारे गए तीनों नक्सली करोड़ों के इनामी और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button