
gmedianews24.com/लंदन। सेंट्रल लंदन की सड़कों पर शनिवार को एक लाख से ज्यादा लोग विरोध प्रदर्शन के लिए उतरे। इस प्रोटेस्ट को ‘यूनाइट द किंगडम’ नाम दिया गया, जिसका नेतृत्व एंटी-इमिग्रेशन नेता टॉमी रॉबिन्सन ने किया। इसे ब्रिटेन की अब तक की सबसे बड़ी दक्षिणपंथी रैली बताया जा रहा है।
इस विरोध में टेस्ला और एक्स (ट्विटर) के मालिक इलॉन मस्क भी वीडियो संदेश के जरिए शामिल हुए। मीडिया चैनल द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, मस्क ने टॉमी रॉबिन्सन से बातचीत में चेतावनी दी— “हिंसा तुम्हारे पास आ रही है। या तो लड़ो या मरो।” उन्होंने ब्रिटेन में संसद भंग करने की मांग की और कहा कि “सरकार बदलनी होगी।”
वहीं दूसरी ओर, जब यह विरोध प्रदर्शन हो रहा था, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर उस समय एक फुटबॉल मैच देखने में व्यस्त थे। इस वजह से विपक्ष और प्रदर्शनकारियों ने उनकी आलोचना भी की है।
इस विशाल प्रदर्शन को लेकर राजधानी लंदन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस बल तैनात रहा और कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।





