[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

भारत-पाकिस्तान मैच पर सियासी बवाल : ओवैसी ने सरकार से पूछा सवाल, उद्धव गुट प्रधानमंत्री को भेजेगा सिंदूर

gmedianews24.com/नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच खेला जा रहा पहला इंटरनेशनल मैच है। मैच को लेकर देशभर में जहां क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है, वहीं विरोध भी तेज हो गया है।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है। उन्होंने इसे शहीदों और पीड़ित परिवारों के प्रति असंवेदनशील कदम बताया।

वहीं, महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) गुट ने भी इस मैच का विरोध किया है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी महिला कार्यकर्ता सिंदूर इकट्ठा करेंगी और प्रधानमंत्री को भेजेंगी, ताकि सरकार को यह संदेश दिया जा सके कि पाकिस्तान के साथ संबंधों में संवेदनशीलता बरतनी जरूरी है।

उधर, क्रिकेट प्रशंसकों में भी दो मत देखने को मिल रहे हैं। कई जगह विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया की जीत के लिए हवन और पूजा-पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button