
gmedianews24.com/बस्तर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें बस्तर दशहरा में शामिल होने का न्योता दिया। इस दौरान गृहमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार की रस्म में जरूर शामिल होंगे।
बस्तर दशहरा की परंपरा करीब 618 साल पुरानी है। यह पर्व अपनी विशिष्टता के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां रावण दहन नहीं होता, बल्कि रथ की परिक्रमा करवाई जाती है। यही परंपरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह पर्व लगभग 75 दिनों तक लगातार चलता है, जो इसे और भी खास बनाता है।
दशहरा समिति के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण दिया है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा को विशेष आमंत्रण भेजा गया है।





