
gmedianews24.com/वॉशिंगटन। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कट्टर समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना यूटा राज्य की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में आयोजित “द अमेरिकन कमबैक टूर” कार्यक्रम के दौरान हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, चार्ली किर्क टेंट के नीचे माइक पकड़े संबोधन दे रहे थे। इसी दौरान अचानक चली गोली उनके गर्दन के पास लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
चार्ली किर्क की हत्या पर डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा—
“सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त चार्ली किर्क के सम्मान में, मैं पूरे अमेरिका में सभी झंडों को रविवार शाम 6 बजे तक आधा झुकाने का आदेश दे रहा हूं।”
चार्ली किर्क टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) संस्था चलाते थे, जिसके जरिए वे स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों को राजनीति के बारे में जागरूक करते थे। वह ट्रम्प के सबसे बड़े समर्थकों में गिने जाते थे।






