[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

वास्तु टिप्स: पितरों की तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए, जानें सही दिशा और नियम

gmedianews24.com/नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इस दौरान पूर्वजों का स्मरण, श्राद्ध और तर्पण कर उनसे आशीर्वाद लेने की परंपरा है। कई लोग अपने घर में पितरों की तस्वीर लगाकर उनकी पूजा करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीर लगाते समय कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी है। गलत दिशा में तस्वीर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा और अशांति फैल सकती है।

पितरों की तस्वीर लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा की दीवार पर लगानी चाहिए। माना जाता है कि यह दिशा पितरों की होती है और इस ओर उनकी तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

किन स्थानों पर न लगाएं तस्वीर

  • पितरों की तस्वीर कभी भी देवी-देवताओं की फोटो के साथ नहीं लगानी चाहिए।

  • तस्वीर को बेडरूम, किचन या मंदिर में लगाने से बचना चाहिए।

  • पितरों की तस्वीर को मुख्य द्वार पर लगाना भी अशुभ माना जाता है, क्योंकि बाहरी नजर पड़ने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तस्वीर रखने के अन्य नियम

  • पितरों की तस्वीर को कभी दीवार पर लटकाना नहीं चाहिए। इसके बजाय उसे स्टैंड या टेबल पर रखें।

  • घर में एक से अधिक पितरों की तस्वीर लगाने से भी बचना चाहिए।

  • तस्वीर जहां रखी हो, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button