
gmedianews24.com/तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया की तारीफ की है। थरूर ने रविवार को न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तुरंत और सही जवाब दिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी दोनों देशों के बीच बुनियादी रिश्तों के महत्व को रेखांकित किया।
थरूर ने कहा– “मैं इस नए लहजे का एहतियात से स्वागत करता हूं। मोदी और जयशंकर, दोनों ने जिस तरह मैसेज दिया, वह भारत के लिए बेहद जरूरी था।”
हालांकि उन्होंने ट्रम्प के बयानों को लेकर चिंता भी जताई। थरूर बोले– “मुझे नहीं लगता कि हम 50% टैरिफ या राष्ट्रपति और उनके स्टाफ द्वारा किए गए अपमान को भूल सकते हैं। ट्रम्प का स्वभाव काफी चंचल है और उनके बयानों से देश को चोट पहुंची है, यह भारत का अपमान है।”
गौरतलब है कि 5 सितंबर को डोनाल्ड ट्रम्प ने बयान दिया था कि “हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।” इसके कुछ घंटों बाद ही उन्होंने पीएम मोदी को “महान प्रधानमंत्री और अपना दोस्त” बताया था। इस पर मोदी ने ट्रम्प की भावनाओं की सराहना की थी।





