[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना के JCO समेत दो जवान घायल

gmedianews24.com/श्रीनगर। कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार सुबह गुड्डर जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया है, जबकि सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत दो जवान घायल हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस, सेना की 9RR और CRPF की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। तभी आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया।

माना जा रहा है कि जंगल में लश्कर-ए-तैयबा के दो से ज्यादा आतंकी अभी भी छिपे हुए हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button