gmedianews24.com/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में साढ़े पांच घंटे बिताएंगे। सीएम दोपहर 1 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और सरकारी कामकाज निपटाएंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे लंबित फाइलों पर अनुमोदन कर क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
सीएम मंत्रालय प्रवास के दौरान कल होने वाली कैबिनेट बैठक से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर आदेश जारी होने की संभावना है।
मंत्रालय में आज का यह दौरा प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई अहम फैसलों पर सीएम की अंतिम मुहर लगनी है।







