
gmedianews24.comनई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सांसदों के लिए दिल्ली में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया। रविवार को इस वर्कशॉप का पहला दिन था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत उनके साथ की गई।
वर्कशॉप में सांसदों को चार सेशन के माध्यम से उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान सही तरीके से वोटिंग करने की जानकारी दी जाएगी। पहले दिन के कार्यक्रम में जीएसटी 2.0 के लिए पीएम मोदी को विशेष आभार व्यक्त किया गया।
हालांकि, इस वर्कशॉप का एक दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। प्रधानमंत्री मोदी आम कार्यकर्ता की तरह हॉल की सबसे पीछे की कतार में बैठे नजर आए, जो उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को दर्शाता है।







