[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

RSS ने SIR प्रक्रिया को दिया खुला समर्थन, कहा- निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी

gmedianews24.comनई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) लागू करने की तैयारी के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने इस प्रक्रिया का खुला समर्थन किया है। संघ ने कहा कि यह कदम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है।

RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “चुनाव आयोग पहले भी ऐसी पहल कर चुका है और लगातार करता रहता है। यह पहल स्वागत योग्य है और हमारे देश में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव होने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। समय-समय पर वोटर लिस्ट का परीक्षण होना चाहिए। अगर किसी का नाम हट गया हो या कोई शिकायत हो तो इसके लिए पूरी व्यवस्था मौजूद है। चुनाव आयोग के पास कानूनी तंत्र उपलब्ध है और लीगल रास्ते भी मौजूद हैं। ऐसे संदर्भ में चुनाव आयोग को आगे बढ़ना चाहिए।”

RSS के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि संघ चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर SIR पहल के पक्ष में है।

Related Articles

Back to top button