
gmedianews24.com/जांजगीर-चांपा। जिले के फड़फड़ी पारा क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक शख्स ने विवाद के दौरान तैश में आकर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी पति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया और अपने हाथ की नस काट ली। स्थिति गंभीर देख पड़ोसियों ने तुरंत कोतवाली थाना को सूचना दी.
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान खून से सने घायल पति को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।







