[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा में पाली-चैतुरगढ़ मार्ग पर बाइक हादसा, एक युवक की मौत

gmedianews24.com/कोरबा। जिले के पाली-चैतुरगढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक भीषण बाइक हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर खलबली मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से एक, अन्नू सिंह पुत्र सहदेव, निवासी बनबांधा, की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही पाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मार्ग पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button