[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य, हिड़मा समेत 43 नक्सली मोस्ट वांटेड लिस्ट में

gmedianews24.com/रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया है। इस दिशा में तेजी लाने के लिए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के अधिकारियों ने नक्सल ऑपरेशनों को और तेज कर दिया है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि अब सुरक्षा बलों का अगला बड़ा टारगेट मोस्ट वांटेड नक्सली हिड़मा सहित 43 कुख्यात नक्सली होंगे।

नक्सल ऑपरेशन में AI तकनीक का इस्तेमाल

केंद्रीय अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित राज्यों को निर्देश दिया है कि अभियान के दौरान AI तकनीक का उपयोग किया जाए और सभी राज्य एक-दूसरे से गोपनीय सूचनाएं साझा करें। एनकाउंटर के वक्त नक्सलियों को सीमा पर दोनों तरफ से घेरकर खत्म करने की रणनीति अपनाने को कहा गया है।

बड़े नक्सली लीडर्स पर फोकस

बैठक में यह भी तय हुआ कि सुरक्षा बलों को छोटे समूहों से ज्यादा अब बड़े नक्सली लीडर्स को टारगेट करना होगा। इससे संगठन को भीतर से कमजोर किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button