
gmedianews24.com/नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा पोस्ट किया है। ट्रंप ने बीते दिनों कहा था कि “भारत को हमने चीन के हाथों खो दिया है”, हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं और भारत-अमेरिका का रिश्ता हमेशा मजबूत रहेगा।
पीएम मोदी का जवाब
ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। मोदी ने लिखा—
“राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं गहराई से सराहना करता हूं और पूरी तरह से उनका समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”
रिश्तों को बताया मजबूत
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच न सिर्फ रणनीतिक सहयोग है, बल्कि यह रिश्ता वैश्विक स्तर पर भी एक मजबूत साझेदारी का उदाहरण है।







