
gmedianews24.com/बस्तर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर भारत के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों का दौरा करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे बस्तर भी आ सकते हैं और यहां के हालात का जायजा ले सकते हैं। पीएम मोदी का यह दौरा लगातार हो रही भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के बीच हो रहा है, जिसने कई राज्यों में तबाही मचा दी है।
उत्तर भारत में भारी तबाही
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घर ढह गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।







