gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहे और मौसम खुशनुमा बना रहा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश की आशंका:
रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और दुर्ग।
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, कुछ स्थानों पर शाम के समय अचानक मौसम बदल गया और तेज़ बारिश हुई।






