[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज : 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

.gmedianews24.com/रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार शाम से ही प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 4 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button