[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू खरीदने और रखने के नियम, गलत समय पर खरीदने से आता है दुर्भाग्य

gmedianews24.com/नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि घर में रखी वस्तुओं की ऊर्जा सीधे हमारे जीवन को प्रभावित करती है। इन्हीं में से एक है झाड़ू, जिसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू का सही उपयोग और सही समय पर खरीदना घर में सुख-समृद्धि लाता है, वहीं गलत समय पर खरीदी गई झाड़ू दुर्भाग्य का कारण बन सकती है।

शनिवार को खरीदें नया झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार जब पुराना झाड़ू खराब हो जाए, तो नया झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना गया है। इस दिन खरीदी गई झाड़ू घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसके अलावा महीने के कृष्ण पक्ष में झाड़ू खरीदना और भी शुभ फलदायी होता है।

शुक्ल पक्ष में भूलकर भी न खरीदें झाड़ू
मान्यता है कि शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू घर में दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। ऐसे में इस समय झाड़ू खरीदने से परहेज करना चाहिए।

खराब या टूटा झाड़ू न करें इस्तेमाल
वास्तु के अनुसार घर में टूटा-फूटा या पूरी तरह से खराब झाड़ू रखना अशुभ माना जाता है। यह मां लक्ष्मी का अपमान समझा जाता है। इसलिए झाड़ू को हमेशा सही स्थिति में और सही जगह पर ही रखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button