[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा के पोल्ट्री फार्म में 15 फीट का अजगर मिला, मुर्गियों में मची दहशत

gmedianews24.comकोरबा। जिले के पोड़ीबाहर क्षेत्र स्थित अली पोल्ट्री फार्म में मंगलवार रात एक विशालकाय अजगर के घुस आने से दहशत फैल गई। करीब 15 फीट लंबे इस अजगर को देखकर कर्मचारी सहम गए। घटना रात लगभग 10 बजे की है, जब फार्म को बंद कर सभी कर्मचारी अपने कमरों में सो चुके थे।

अचानक मुर्गियों के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई। जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अजगर पोल्ट्री फार्म के अंदर कुंडली मारकर बैठा हुआ है। जांच में पता चला कि उसने पहले ही एक मुर्गी को निगल लिया था और दूसरी को निगलने की कोशिश में अटक गया। इस दौरान दूसरी मुर्गी की मौत हो गई।

ग्रामीणों में डर का माहौल

अजगर को देखकर कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। फिलहाल अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button