[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

जशपुर में गणेश विसर्जन जुलूस पर कहर, तेज रफ्तार बोलेरो ने भीड़ को रौंदा – 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

gmedianews24.com/जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूडांड में मंगलवार रात गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रायकेरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब करीब 150 ग्रामीण बाजे-गाजे के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले थे। उसी दौरान बोलेरो अचानक भीड़ में घुस गई और कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

घायलों की हालत गंभीर

हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 18 गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

इलाके में मातम का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद जशपुर जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button