[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

CRPF ने बनाया झूला पुल, ग्रामीणों को बाढ़ से मिली राहत – नक्सली हिंसा के विरोध में शिक्षादूत एकजुट

gmedianews24.com/बीजापुर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित गंगालूर इलाके के पालनार-तोड़का क्षेत्र में तैनात CRPF जवानों ने ग्रामीणों की सुविधा और बाढ़ से बचाव के लिए झूला पुल का निर्माण किया है। इस पुल से अब दर्जनभर से अधिक गांवों के ग्रामीण और इलाके में पदस्थ शिक्षक आवागमन कर सकेंगे।

बता दें कि बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को आवाजाही में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। पहले ग्रामीण नक्सलियों की मदद से ऐसे अस्थायी पुल तैयार करते थे, लेकिन अब CRPF द्वारा बनाए गए इस पुल ने ग्रामीणों और शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। वहीं पालनार और तोड़का इलाके को जोड़ने के लिए स्थायी पुल निर्माण का काम भी जारी है।

उधर, सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा शिक्षादूत की हत्या के बाद आक्रोशित शिक्षादूत अब एकजुट हो गए हैं। चिंतागुफा में जिले के शिक्षादूतों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नक्सली हिंसा की कड़ी निंदा की गई। नक्सलियों ने शिक्षादूतों पर मुखबिरी का आरोप लगाया था। इस पर शिक्षादूतों ने सबूत मांगे हैं और प्रशासन से भी सवाल किए हैं। हाल ही में सिलगेर में शिक्षादूत की हत्या के बाद शिक्षकों में भारी आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button