[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

SCO समिट में भारत को बड़ी सफलता, घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा

gmedianews24.com/बीजिंग। चीन में चल रहे SCO समिट के दूसरे दिन भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली। सम्मेलन के घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई।

घोषणापत्र में कहा गया कि इस हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को किसी भी हाल में सजा दिलाना जरूरी है। खास बात यह रही कि इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि इससे पहले जून में हुई SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान जारी घोषणापत्र में पहलगाम हमले का उल्लेख तक नहीं था। भारत ने इस पर नाराजगी जताई थी और दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से भी इंकार कर दिया था।

Related Articles

Back to top button