
gmedianews24.com/रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आमानाका थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (I.B) का अधिकारी बताकर लोगों को रौब दिखाता था। आरोपी ने फर्जी आई.बी आईडी कार्ड बनवाकर अपने पास रखा था और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम विशाल कुमार पिता राजीव कुमार उम्र 29 वर्ष बताया है, जो मूल रूप से भोपाल (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित टैगोर नगर में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा था।






