[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

सूरजपुर में अंधविश्वास ने ली दो जानें, सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक कराने से गई दंपति की जिंदगी

gmedianews24.com/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अंधविश्वास के कारण एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भैयाथान थाना क्षेत्र के बसकर गांव में घर में सो रहे दंपति को सांप ने डस लिया। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद परिजनों ने पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत चिकित्सकीय उपचार जरूरी है। झाड़-फूंक जैसे अवैज्ञानिक उपाय जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित होते हैं। पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाकर एंटी-स्नेक वेनम (ASV) लगाना ही इसका उचित इलाज है।

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं बताते हैं कि भारत में हर साल करीब 10 लाख सर्पदंश के मामले सामने आते हैं, जिनमें लगभग 58 हजार लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 2030 तक इन मौतों को आधा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Related Articles

Back to top button