[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

बिलासपुर में आज रहेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, स्मृति स्मारिका विमोचन कार्यक्रम में होंगे शामिल

gmedianews24.com/बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को न्यायधानी बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृति स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन को लेकर बिलासपुर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज विदेश दौरे से वापस लौट रहे हैं। वे दोपहर 2.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सीएम बीते 10 दिनों से जापान और साउथ कोरिया के आधिकारिक दौरे पर थे। उनका यह दौरा निवेश को लेकर किया गया था। सीएम के लौटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की तैयारियां की हैं।

Related Articles

Back to top button